फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंपीरियल ब्लू शराब की बिक्री पर डीएम ने लगाई रोक

विज्ञापन
फोटो04एयूआरपी 41- लाइसेंसी अंग्रेजी शराब की दुकान पर आईबी ब्रांड की बोतल पर स्कैन करके बैच नंबर की ज? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। फर्रुखाबाद में शराब पीने से तीन लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन ने इंपीरियल ब्लू शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की टीमों ने जांच भी की।
विज्ञापन

जिले की अंग्रेजी शराब की 37 दुकानों पर शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने जांच की। जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि फर्रुखाबाद में अंग्रेजी शराब पीने के बाद हुई तीन लोगों की मौत के बाद मौके पर अंग्रेजी शराब के इंपीरियल ब्लू (आईबी) ब्रांड के क्वार्टर पुलिस ने बरामद किए थे।
इसकी जानकारी होते ही जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा के आदेश पर तत्काल प्रभाव से जिले भर में संचालित अंग्रेजी शराब की सभी दुकानों पर आईबी ब्रांड की शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

आबकारी टीमों ने शराब की दुकानों पर पहुंचकर आईबी ब्रांड की शराब की बोतलों पर मौजूद बैच नंबरों की जांच की। फर्रुखाबाद की घटनास्थल पर मिले ब्रांड में लिखे बैच नंबर और औरैया जिले में शराब की दुकानों पर मिले बैच नंबर अलग-अलग पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें