फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बनवाने और घरेलू हिंसा की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में महिलाओं से सीधे संवाद किया गया। कार्यक्रम में 5 महिलाओं व एक छात्र ने फोन करके अपनी समस्या बताई। इस पर तत्काल संबंधित विभागों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

आरती पत्नी कुलदीप कुमार, पप्पी देवी पत्नी हाकिम सिंह एवं ममता पत्नी राजाबाबू ने शौचालय बनवाने की मांग की। विनीत देवी पत्नी भूरे सिंह ने रास्ता बंद किए जाने की शिकायत की। अनोखी पत्नी सुशील प्रताप ने पति और ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया।
कार्यक्रम के दौरान अर्पित कुमार ने बताया कि उसने हाईस्कूल की परीक्षा 2020 में गोपाल मिश्र इंटर कॉलेज कीरतपुर बिधूना से उत्तीर्ण की है, लेकिन प्रधानाचार्य टीसी नहीं दे रहे हैं। उसी कालेज में पढ़ने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन सभी शिकायतों पर संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक एमपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी आवेश कुमार, महिला कल्याण अधिकारी वंदना शर्मा, सेंटर मैनेजर वन स्टाप सेंटर ज्योति तिवारी एवं वंदना कुशवाहा, विद्या सिंह सेंगर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें