25एयूआरपी15- फफूंद के गुलजारी लाल बालिका विद्यालय में उपस्थित छात्राएं।
- फोटो : AURAIYA
फफूंद(औरैया)। सड़क सुरक्षा व मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बुधवार को श्रीगुलजारी लाल बालिका इंटर कॉलेज फफूंद में महिला जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य विपिन चंद्र वर्मा ने बालिकाओं व ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने की शपथ दिलाई। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव व सावधानियां बरतने को लेकर छात्राओं ने भाषण दिए।
उपासना ने प्रथम, श्रेष्ठा ने द्वितीय व शालू मिश्रा और वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें विद्यालय की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षिका सोनम पोरवाल, पुष्पा शर्मा, श्रद्धा दुबे, नीरज, रेशमा, अंजली, वैष्णवी, लिपिक श्याम सुदर, तारबाबू राजपूत, संदीप गुप्ता आदि रहे।