फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने की छापेमारी, चार गिरफ्तार

Wed, 09 Dec 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड में होने वाले अंतिम चरण के मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए डीएम, एसपी ने मंगलवार देरशाम प्रधान प्रत्याशियों के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान कहीं पर शराब तो कहीं पर रुपये बरामद किए हैं। वहीं एसपी ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके अलावा कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नौ दिसंबर को होने वाले अंतिम चरण की पूर्व संध्या पर डीएम माला श्रीवास्तव व एसपी मनोज तिवारी ने ताबड़तोड़ अभियान चलाया। अभियान के दौरान एसपी मनोज तिवारी ने गांव भगौतीपुर सरैया में महिला प्रत्याशी नीता सिंह के पति सुनील कुमार के पास से एक तलवार, एक सिंगल बैरल रायफल व 24 क्वार्टर देशी शराब बरामद की है।

इसी प्रकार गांव के ही शैलेश कुमार के पास से एक परसा बरामद किया है। इसी प्रकार अनीता देवी व उनके पुत्र धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं गांव क्योंटरा में एसपी ने शिव कुमार शुक्ला व रामपाल शुक्ला के पास से 30 हजार रुपये बरामद किए हैं। एसपी ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार क्योंटरा में एसपी मनोज तिवारी ने महिला प्रधान प्रत्याशी मीरा त्रिवेदी पत्नी वीरेेंद्र त्रिवेदी के घर से फर्जी बैंक पास बुक, फर्जी राशन कार्ड व भारी मात्रा में खाना बनते पाया। एसपी ने उक्त प्रधान के खिलाफ कड़ी मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए हैं।

इसके अलावा महिला प्रधान प्रत्याशी अनुराधा द्विवेदी पत्नी यशोदानंदन द्विवेदी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जनेतपुर में सोमवार रात सदर इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश यादव ने आचार संहिता का उल्लंघन करते टिल्लू राजपूत, संजेश राजपूत व एक अन्य व्यक्ति का धारा 151 में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें