फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीएम ने अधिकारियों समेत खाद की दुकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनपद में स्थित थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर जिलाधिकारी सहित तहसील स्तरीय टीम ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने थोक विक्रेता अभिलाष ट्रेडर्स होमगंज औरैया के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। जिसमें उनके स्टाक रजिस्टर में यूरिया-1385 बोरी, डीएपी-1355 बोरी, पोटाश-970 बोरी, एनपीके-568 बोरी सल्फर 386 बोरी दर्शाया गया था। उर्वरक व्यवस्थित तरीके से न रखे जाने के कारण शतप्रतिशत गिनती नहीं हो पाई।
वहीं सल्फर का ई-वे बिल एवं बिलटी में भिन्नता के संदर्भ में जिला कृषि अधिकारी को स्पष्टीकरण प्राप्त कर अनियमितता की दशा में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अन्तर्गत कार्यवाही करने हेतु डीएम ने निर्देशित किया। थोक विक्रेता छोटेलाल एवं सतीश चन्द्र के प्रतिष्ठान पर बोर्ड न लगे जाने के संबंध में नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तहसील अजीतमल के उपजिलाधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी व वरिष्ठ प्राविधिक सहायक अखिलेश कुमार मिश्रा ने व औरैया तहसील के उपजिलाधिकारी राकेश कुमार व जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने व बिधूना तहसील के उप जिलाधिकारी हरिशचन्द्र ने जनपद की 12 उर्वरक के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों व गोदामों पर छामा मारा। इस दौरान एक दुकान निलंबित की गई। दो दुकानदारों को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें