फफूंद। ग्राम पंचायत कोठीपुर में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें नोडल अधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों से संवाद कर उनकी शिकायतों का निस्तारण भी कराया।
मंगलवार को ब्लाक भाग्यनगर के गांव कोठीपुर में आयोजित चौपाल में नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों की पेंशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, आवास, शौचालय से संबंधित शिकायतों को भी सुना। जल्द ही उनका निस्तारण कराने के लिए ग्राम पंचायत सचिव संगीता दोहरे को निर्देश दिए।
चौपाल में मौजूद ग्राम प्रधान अमरेश पांडे ने ग्राम पंचायत कोठीपुर को स्वच्छ और सुंदर पंचायत बनाने की ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के पात्र व्यक्तियों को बिना किसी भेदभाव के लाभ दिलाया जाएगा। समाजसेवी विनोद दोहरे, वेदपाल सिंह पंचायत सहायक अलका, लेखपाल अंकित अग्रवाल, किरण कठेरिया एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका उपस्थित रहे। वहीं ब्लाक की ग्राम पंचायत सिम्हारा और रानीपुर और अछल्दा ब्लाक की ग्राम पंचायत भैंसोंल में भी ग्रामीण चौपाल आयोजित हुई। प्रधान सिम्हारा राजकुमार सिंह, रानीपुर प्रधान रीता देवी, भैंसोल प्रधान साधना सिंह, वीर सिंह, अमित कुमार रहे।