फोटो -25- बैठक के दौरान रणनीति बनाते पदाधिकारी। स्रोत:समिति
औरैया। जनपद का स्थापना दिवस 17 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। फूलगंज सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति की बैठक में निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष हरगोविंद तिवारी ने बताया कि इस बार स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
बताया कि आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए एक विशेष स्मारिका पत्रिका का प्रकाशन भी होगा। कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिलेभर के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकेंगे। समिति के अध्यक्ष ने जनपद के लोगों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक दिवस के आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक में अमरनाथ विश्नोई, रोहित अग्रवाल, प्रशांत अवस्थी, योगेंद्र सिंह, राजमणि तिवारी, आनंद कुशवाहा, पुष्पक शुक्ला, गजेंद्र सिंह सेंगर, श्रीकृष्ण पाण्डेय, डॉ. गोविंद द्विवेदी, अभिषेक शुक्ला व रामू पाठक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।