फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड वेब सीरीज में होंगे जिले के कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में आर. ट्यून्स के बैनर तले बनने वाली बुंदेलखंड वेब सीरीज के पहले भाग की शूटिंग जल्द शुरू होगी। इसमें ज्यादातर कलाकार जिले के होंगे। जिनके चयन के लिए 23-24 जनवरी को शहर में ऑडीशन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान प्रोडक्शन हेड कपिल बुंदेला ने बताया कि बुंदेलखंड वेब माफिया राज व भ्रष्टाचार पर आधारित है। लगभग एक करोड़ के बजट वाली इस फिल्म से बुंदेलखंड क्षेत्र को लोकप्रियता मिलेगी। क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया, कुमकुम भाग्य जैसे दर्जनों टीवी धारावाहिक में असिस्टेंट डायरेक्शन का काम कर चुके कपिल बुंदेला ने बताया कि सीरीज के पहले भाग के सात एपिसोड की शूटिंग जिले व आस-पास के क्षेत्र में होगी।
ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर दिखाई जाएगी। फिल्म अभिनेता बलवंत सिंह ने बताया कि जिले से कई कलाकार लिए जाएंगे। जिनके चयन के लिए 23-24 जनवरी को शहर के राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान (भारत) के सभागार में ऑडीशन लिए जाएंगे। । वार्ता के दौरान निर्देशक सूर्या राजावत, प्रोड्यूसर एसएस राजावत, सोनू नामदेव, रजनीश खन्ना, आरएमएसपी ग्रुप के डायरेक्टर शिवम विश्नोई, कवि अजय शुक्ल अंजाम, गौतम शाक्य, मोहम्मद जुबैर, अजय आनंद चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें