फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आतिशबाजी गोदाम में बिजली की फिटिंग पर जताई नाराजगी

Sun, 09 Aug 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-41- आतिशबाजी गोदाम का निरीक्षण करते अधिकारी।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने रविवार को आतिशबाजी गोदामों और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। सीएफओ तेजवीर सिंह, एसडीएम कमल कुमार वर्मा और सीओ पी.पुनीत मिश्रा ने पुसौली और सराय प्रथम स्थित आतिशबाजी गोदामों में पहुंचकर लाइसेंस, पंजीकरण, स्टॉक रजिस्टर और सुरक्षा इंतजामों की जांच की।
विज्ञापन


पुसौली स्थित गोदाम में आतिशबाजी रखने वाले स्थान पर बिजली के पंखे और लाइन फिटिंग लगी मिली। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी गोदाम में बिजली की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए। शॉर्ट सर्किट होने पर आतिशबाजी में आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता है।

अधिकारियों ने तत्काल बिजली की फिटिंग और पंखे हटाने के निर्देश दिए। गोदाम में रखा बालू भी बारिश के कारण भीगा मिला। अधिकारियों ने संचालक को बालू समेत सभी सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएफओ ने भगत सिंह चौराहे पर मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। एक दुकान पर अग्निशमन यंत्र नहीं मिला। इस पर दुकानदार को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने मिठाई दुकानदारों को दो से चार अग्निशमन सिलिंडर व बालू से भरी बाल्टियां रखने को कहा।

एसडीएम ने बताया कि आतिशबाजी गोदामों में पहुंचकर लाइसेंस, पंजीकरण, स्टॉक रजिस्टर और सुरक्षा इंतजामों की जांच की गई। एक में बिजली फिटिंग होने पर उसे हटवाने कहा गया। एक गोदाम संचालक से दो दिन के अंदर सभी दस्तावेज कार्यालय में दिखाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें