औरैया जिले में जल चढ़ाने जा रहे कांवरियों की डीजे गाड़ी दीवार से टकराने पर विवाद हो गया। दबंगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर फायरिंग भी की। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। थाना आयाना क्षेत्र के तिवरलालपुर में कांवरिये डीजे पर नाचते गाते गांव के ही शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे, तभी डीजे की गाड़ी दीवार से टकरा गई।
जिसमें ग्रामीणों और कांवरियो में आपस में झगड़ा शुरू हो गया। बाद में दबंगों ने डीजे की गाड़ी में तोड़फोड़ कर तमंचे से फायर कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मौके पर सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय भी पहुंचे।