फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: कांवरियों की गाड़ी दीवार से टकराने पर तोड़फोड़ व फायरिंग, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

Thu, 11 Mar 2021 02:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
गांव में भारी पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में जल चढ़ाने जा रहे कांवरियों की डीजे गाड़ी दीवार से टकराने पर विवाद हो गया। दबंगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर फायरिंग भी की। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। थाना आयाना क्षेत्र के तिवरलालपुर में कांवरिये डीजे पर नाचते गाते गांव के ही शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे, तभी डीजे की गाड़ी दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन


जिसमें ग्रामीणों और कांवरियो में आपस में झगड़ा शुरू हो गया। बाद में दबंगों ने डीजे की गाड़ी में तोड़फोड़ कर तमंचे से फायर कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मौके पर सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें