फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एजेंडा रजिस्टर में महिला सभासदों के पतियों के हस्ताक्षर पर छिड़ी रार

Mon, 13 Oct 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को चेयरमैन राधव मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एजेंडा रजिस्टर में चार महिला सभासदों के पतियों ने हस्ताक्षर कर दिए। इसका पुरुष सभासद ने विरोध किया। इससे बैठक में बहसबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन

बैठक में आमजनों के अलावा चार सभासद पति भी मौजूद थे। बाद में कुछ अन्य सभासद भी बैठक में पहुंचे। उन्होंने रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं किए। इस दौरान सभासद ममता देवी के पति राजकुमार, गौसिया बानो के पति इकरार खान, सीमादेवी के पति योगेन्द्र सिंह छोटू व रेखा राजपूत के पति धरमपाल सिंह ने अपनी पत्नियों के स्थान पर कार्यवाही रजिस्टर में हस्ताक्षर कर दिए।
इसका मौजूद रामकृष्ण नगर के सभासद राजीव शर्मा आदि ने विरोध किया। विरोध कर रहे सभासदों ने बताया कि जब महिला सभासद बैठक में नहीं आईं तो उनके पतियों ने फर्जी हस्ताक्षर करना गैर कानूनी है। सभासद राजीव शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत के एजेंडा रजिस्टर पर महिला सभासद के पतियों को हस्ताक्षर करने का कोई अधिकार नहीं है। जब महिला सभासद मौजूद नहीं थी तो उनके पतियों ने क्यों अपनी पत्नी के फर्जी साइन किए। सभासद ने सीसीटीवी कैमरे चेक करवाने की ईओ से मांग के लिए फोन करना चाहा, लेकिन ईओ ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

सभासद ने कहा कि इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। इस संबंध में ईओ विनय पांडेय ने बताया कि वह एक अन्य नगर पंचायत ने बोर्ड की मीटिंग में हैंं। चेयरमैन राघव मिश्रा ने बताया कि विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व के उपलक्ष्य में बैठक हुई थी। (संवाद)
-

बच्चों ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का भाषण सुना
दिबियापुर। सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय में समृद्धि भारत 2047 विकसित उत्तर प्रदेश के तहत केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का भाषण सुनाया गया। इस दौरान बच्चों के साथ प्रधानाध्यापिका शक़ील अफरोज भी मौजूद रहीं। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका ने विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल को सम्मानित किया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें