फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध होकर छात्र ने पेड़ पर फंदा डालकर की आत्महत्या

विज्ञापन
फोटो 28 एयूआरपी 24- मृतक अवनीश कुमार फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अटसू (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को मां की डॉट से क्षुब्ध होकर प्रतियोगी छात्र अवनीश कुमार (22) ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालेपुर गांव स्थित खेत में लगे आम के पेड़ से उसका शव फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नंदलाल का पुरवा गांव निवासी राजमिस्त्री गोविंद सिंह दोहरे का बेटा अवनीश कुमार बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को सुबह उसके घर में रखी सोने की अंगूठी खो गई। इस पर मां ने उसे डांट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर अवनीश ने दोपहर में गांव के पास स्थित अपने खेत में जाकर पेड़ ते सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पिता गोविंद और मां शशि देवी मौके पर पहुंचे और अवनीश से शव से लिपटकर बिलख पड़े। गोविंद दोहरे ने बताया कि अवनीश उनके तीन बच्चों में सबसे बड़ा था। उनका छोटा बेटा अतुल जिले के बाहर रहकर नौकरी करता है। घटना की सूचना पाकर एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ अजीतमल, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार बिंद मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें