फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी और चोक नाले बारिश में आढ़तियों के लिए बनेंगे मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गल्ला मंडी परिसर में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई न होने से चोक पड़े नाले बारिश में मुसीबत बन सकते हैं। आढ़तियों ने बारिश में नुकसान होने और बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए जिलाधिकारी से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर की कृषि उत्पादन गल्ला मंडी में आढ़तियों की समस्याएं कम होती नजर नहीं आ रही है। सफाई को लेकर मंडी प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है। जिससे बीमारी फैलने की आशंका को लेकर आढ़तियों में आक्रोश व्याप्त है। परिसर में मौजूद पेयजल के संसाधन गंदगी से घिरे नजर आ रहे हैं। पानी की टंकी में टोंटी तक न होने से प्लास्टिक का छोटा सा पाइप लगा दिया गया है। पानी भरने के बाद पानी को बहने से बचाने के लिए पाइप को ईंट से दबाकर छोड़ दिया जाता है। नाले भी गंदगी के कारण पटे दिखाई दिए। एक दो दिन में तेज बारिश होने के आसार हैं, इसको लेकर आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है।
आढ़ती विजयकांत पुरवार ने बताया कि गल्ला मंडी परिसर में अंदर कहीं भी स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं है। मंडी के अंदर जो भी पानी के संसाधन हैं उनके आसपास गंदगी जमा है। पल्लेदार व आने वाले किसान मजबूरी में पानी पीता है। जिससे बीमारी की चपेट में आने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

गल्ला आढ़ती एसोसिएशन महामंत्री जमाली सिंह ने बताया कि पिछले दिनों जिलाधिकारी से शिकायत करने पर मुख्य गेट पर पांच-छह घड़े लाकर रख दिए गए। मंडी में प्रतिदिन तीन हजार आढ़ती, किसान, सब्जी विक्रेता आदि का आवागमन होता है। ऐसे में पेयजल के संसाधन न काफी हैं। नाले भी साफ नहीं है। शिकायत के बाद भी मंडी प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
परिसर में पेयजल संसाधनों के पास मौजूद गंदगी को साफ करा दिया जाएगा। नाले जेसीबी से साफ करा दिए गए हैं, केवल पुलिया बची हैं, उन्हें मजदूरों से साफ कराया जा रहा है। जल्द ही यह भी समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

अरुण गुप्ता, मंडी सचिव, औरैया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें