फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जर्जर विद्युत पोल बना जानलेवा खतरा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो:34: विद्युत पोल के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कन्नाैज। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुखड़ा में हाईटेंशन लाइन का एक जर्जर विद्युत पोल ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। पोल नीचे से पूरी तरह गलकर खोखला हो चुका है जो कभी भी धराशायी हो सकता है। बिजली विभाग की इस लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को पोल के पास एकत्र होकर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन




गांव के श्यामू सिंह, राघव सिंह, प्रबल प्रताप, कुंदन सिंह आदि ने बताया कि गांव की घनी बस्ती और गली के बीचों-बीच स्थित इस पोल से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। पोल की स्थिति इतनी जर्जर है कि वह हवा के हल्के झोंकों में भी डगमगाने लगता है। पास में ही रिहायशी मकान हैं और नीचे से मुख्य रास्ता निकलता है जहां हर समय राहगीरों और बच्चों की आवाजाही रहती है। पोल के पास रहने वाले परिवारों में हर समय अनहोनी का डर बना रहता है।
ग्रामीण गजेंद्र सिंह, बब्बन, अमन और शिवा का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार स्थानीय लाइनमैन और विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि विभाग शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही जर्जर पोल को हटाकर नया पोल नहीं लगाया गया तो वे तहसील मुख्यालय पर उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। विद्युत उपकेंद्र सौरिख के अवर अभियंता दिलीप शर्मा ने बताया कि जानकारी कर जल्द ही जर्जर पोल को बदलवाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें