फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रोडवेज बस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। चुनाव में गईं रोडवेज डिपो की 13 बसों की वजह से काफी हद तक बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। सबसे ज्यादा मुश्किलें दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ी हैं। दिल्ली जाने वाली छह बीएस-6 बसें चुनाव में गई हैं। बीएस-4 बसों पर दिल्ली में रोक हैं। यह बसें बार्डर पर ही यात्रियों को छोड़कर लौट आ रही हैं। इससे दूसरे वाहनों से सफर कर रहे यात्रियों को गंतव्य तक जाना पड़ रहा है।
औरैया रोडवेज डिपो के बेड़े में कुल 70 बसें हैं। इसमें से 12 बसें बीएस-6 मॉडल की हैं। इन्हीं बसों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परिवहन की सुविधा दी जाती है। दिल्ली में बीएस-6 बसों की ही इंट्री का मानक है। बीएस-4 बसों पर पूरी तरह से पाबंदी है। लोकसभा चुनाव के चलते औरैया रोडवेज डिपो की 13 बसें चुनाव में गईं हुई हैं। इसमें छह बीएस-6 माॅडल वाली बसें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसे में इन दिनों दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बसों का टोटा होने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। इस खामी को दूर करने के लिए दिल्ली रूट पर बीएस-4 बसों को चलाने का प्रयास किया गया है, लेकिन बीएस-4 बसें यात्रियों को दिल्ली के बार्डर परी चौक तक ही छोड़ पा रही हैं। जहां से यात्रियों को दूसरे वाहनों से दिल्ली जाना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों को बीच सफर के दौरान दूसरा वाहन पकड़ना पड़ रहा है। फिलहाल चुनावी सीजन में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इस संकट से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

-
वर्जन
बीएस-6 मॉडल की छह बसें चुनाव में गईं हुई हैं। ऐसे में दिल्ली रूट पर कुछ बीएस-4 बसें चलाईं जा रही हैं। इनके जरिए परी चौक तक यात्री पहुंच पा रहे हैं। किसी तरह से सीमित बसों से बेहतर संचालन करने का प्रयास किया जा रहा है।
-अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक औरैया रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें