जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल पर गुरुवार को पौधरोपण कर वन महेात्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान फलदार तथा छायादार करीब 100 पौधे लगाए गए ।
पौधारोपण के दौरान डायट प्राचार्य नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि वृक्षों के बिना हम एक पल भी जीवित नहीं रह सकते है तथा वृक्ष धरा की धरोहर है, उनका पालन करना उनके लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास ने वृक्षों की सेवा अपने पाल्य की तरह करने की अपील की। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता प्रमोद कुमार मिश्र, अखिलेश कुमार दुबे, कप्तान सिंह, उदय प्रताप सिंह, अध्यापक अशोक तिवारी, बलवीर पाल, अबरार अहमद, तथा बीटीसी प्रशिक्षु आदि मौजूद रहे ।