फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास केंद्र के जरिए आगे बढ़ें युवा

Fri, 17 Jul 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवतीगंज  स्थित कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केन्द्र पर विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया।मुख्य विकास अधिकारी सचेन्द्र नाथ चौधरीऔर पीडी औरैया जीपी गौतम ने प्रथम बैच के छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन




बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सचेंद्र नाथ चौधरी ने कहा  ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में युवाओं को स्वावलंबी होना अत्यंत आवश्यक है। शासन स्तर पर कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों के जरिए युवाओं को कंप्यूटर में प्रशिक्षित किया जा रहा है। युवाओं को इसका लाभ उठाकर आगे बढ़ना चाहिए।



पीडी सीपी गौतम ने  बताया कि अधिक से अधिक छात्र छात्राएं कौशल विकास प्रशिक्षणों में सम्मिलित होकर स्वावलंबी बनें। एसआईएस डीपीएमयू अर्पित मिश्रा ने बताया  सफल प्रशिक्षण के बाद छात्र छात्राओं को संस्था द्वारा रोजगार भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन




उन्होंने जिले से बाहर जाकर अच्छे मौकों की तलाश करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। कौशल विकास केंद्र के सेंटर मैनेजर शैलेंद्र कुमार ने कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी दी। बताया कि कौशल विकास प्रशिक्षण में एनएसडीसी एवं नैसकॉम के सहयोग से डामेस्टिक डाटा इंट्री ऑपरेटर कोर्स का प्रमाण पत्र दिया जा रहा हैं।


यह प्रमाणपत्र देश प्रदेश में निकलने वाली नौैकरियों में मान्य होगा। कार्यक्रम में डा. नागेंद्र तोमर, प्रशिक्षक कीर्ति, ऊषा पाल, पारसमणि, ब्रजेन्द्र और अभिषेक आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें