फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में सड़कों पर उतरे

विज्ञापन
फोटो 25एयूआरपी07- बैलगाड़ी चलाकर विरोध प्रकट करते प्रसपा नेता। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
डीजल व पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में गुरुवार को राजनीतिक दलों में खासा आक्रोश दिखा।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेसियों ने शहीद पार्क में धरना प्रदर्शन किया।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महासचिव अनूप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारायनपुर से सदर तहसील के पास तक बैलगाड़ी चलाकर डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को कोसा।
इस दौरान अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
सरकार की तानाशाही से जनता परेशान है। इस मौके पर दीपू कटियार, विवेक चतुर्वेदी, हरिशंकर निषाद, अभिषेक गुप्ता, किशन गुप्ता, गौरव यादव, दिनेश यादव, अंकुर ठाकुर व ओमजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जिला कांग्रेस कमेटी ने शहीद पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर है।
विज्ञापन

इस दौरान शेखर मिश्रा, अनिल सेंगर, शरद अग्रवाल, शिवकिशोर त्रिपाठी, नफीस खां, मनमोहन सिंह सेंगर, अशोक अग्रवाल, मृत्युंजय वर्मा, कृष्णचंद्र गोयल, प्रवीण गुप्ता, विजयदत्त दुबे, विजय कोरी, डॉ. विपिन मिश्रा, रंजीत सिंह यादव व एहसान मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें