फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया की चपेट में आने से एक घर के पांच लोग बीमार

Tue, 12 Jul 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सूरज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया। जिले के सहायल कसबे में एक ही घर के पांच लोग डायरिया की चपेट में आने से बीमार पड़ गए। सभी को सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन


कसबा निवासी निरंजन सिंह ने बताया कि दो दिन में उनके घर में पांच लोग उल्टी, दस्त की बीमारी से ग्रसित हुए हैं। बताया कि पहले वह खुद डायरिया की चपेट में आए।

इसके बाद उनकी पत्नी नेमा देवी, मां व अब उसके दो पुत्र सौरभ (2) व सूरज (8) अस्पताल में भर्ती हैं। बताया कि दो दिन पहले  उन्हें दस्त लगने शुरू हुए।

इस पर उन्हाेंने गांव में प्राइवेट डॉक्टर को दिखाकर दवा ले ली। इस पर भी उन्हें आराम नहीं मिला बल्कि उल्टियां भी शुरू हो गईं। जिस पर तुरंत सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
विज्ञापन


वह ठीक हो ही पाए थे कि उनकी पत्नी नेमा भी डायरिया का शिकार हो गईं। मंगलवार को दोनों पुत्र सौरभ व सूरज भी डायरिया की चपेट में आ गए। दोनों को जिला अस्पताल में ड्रिप चढ़ाई जा रही है।

गांव की आशा रामवती ने बताया कि निरंजन सिंह के घर में सभी पंाचों लोग डायरिया के शिकार हो गए हैं। जिनका सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें