फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से खेलने निकली बच्ची तालाब में डूबी, मौत

Tue, 12 Jul 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
बच्ची की मौत पर सदमें में घर के बाहर बैठे माता-पिता व अन्य परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के हरी का पुर्वा गांव में सोमवार की देर शाम एक बच्ची खेलते-खेलते पास में स्थित तालाब में डूब गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों को जानकारी भी नहीं हुई। मां गांव में तलाश करती रही। शाम को जब पिता घर आया तो उसने शक होने पर तालाब में छलांग लगाई और तलाशा तो उसे बच्ची का शव मिल गया। शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पीड़ित पिता ने दिबियापुर पुलिस को सूचना दी। कोई भी पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


हरी का पुर्वा गांव निवासी पुष्कर बिजली विभाग में लाइनमैन है। उसकी दो वर्षीय पुत्री रोपती सोमवार को घर से बाहर खेलने निकली। उस समय दादा-दादी किसी काम से औरैया गए थे। पिता पुष्कर भी ककोर मुख्यालय स्थित बिजली केंद्र में ड्यूटी पर थे। घर में अकेली बच्ची व उसकी मां थी। तभी मां भी किसी काम के सिलसिले में पड़ोसी के घर चली गई। घर में किसी के न होने पर रोपती बाहर खेलने निकली। जिससे घर के सामने बने छोटे से तालाब में फिसल कर गिर गई।

थोड़ी देर बाद जब मृतक बच्ची की मां घर पहुंची तो बच्ची को न देख उसकी इधर-उधर तलाश की। काफी देर बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो घर में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी बच्ची को ढूंढने निकल पड़े लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। तभी मृतका की मां ने पति पुष्कर को बच्ची के गायब होने की जानकारी दी। रात लगभग 9 बजे घर पहुंचे पुष्कर ने भी उसकी इधर-उधर खोजबीन की। इसके बाद अचानक पुष्कर की नजर घर के सामने बने छोटे से तालाब पर गई।
विज्ञापन


वह तालाब में कूद गया। उसके पैर से कुछ टकराया। इस पर पुष्कर ने जब हाथ से पकड़कर उसे बाहर निकाला तो बच्ची का शव उसके हाथ में था। बच्ची को इस हालत में देख पुष्कर ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर ग्रामीणों की भारी भीड़ तालाब के किनारे जुट गई। तभी गांव के प्राइवेट डॉक्टर को बुलाकर बच्ची को दिखाया। डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें