फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: औरैया में विकास की संभावनाएं तलाशने के लिए संवाद

Thu, 11 Sep 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-12 कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में मंचासीन जिला नोडल अफसर व ​विशेषज्ञ व डीएम-एसप
विज्ञापन
औरैया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है साल 2047 तक भारत को विकसित बनाना। इसे साकार करने को गुरुवार को नोडल अफसर समेत सेवानिवृत्त विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों की टीम औरैया पहुंची। कलेक्ट्रेट सभागार में तीन सत्रों में उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि और एमएसएमई से जुड़े लोगों से संवाद किया। विकसित भारत 2047 के तहत जिले में विकास की संभावनाओं पर सुझाव भी लिए।
विज्ञापन

पहला सत्र उद्घाटन सत्र रहा। इस सत्र में जिले के नोडल अधिकारी व लोक निर्माण सचिव गुर्राला श्रीनिवासुलु, सेवानिवृत्त आईएएस राकेश कुमार द्वितीय, सेवानिवृत्त प्रोफेसर कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार, पीडब्ल्यूडी से सेवा निवृत्त मुख्य अभियंंता विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रोफेसर डॉ. अनुराग के. श्रीवास्तव शामिल हुए। सबसे पहले प्रदेश पर आधारित विजन डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। जिसके जरिए जनपद के विकास के लिए विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र, एमएसएमई निवेश, कृषि उत्पादों को दिखाया गया।
उन्होंने सभी आगंतुकों से जिले के विकास मसले पर आपातकालीन व दीर्घकालीन सुझाव मांगे। सत्र के दौरान ओमप्रकाश गुप्ता, अनिवेष चतुर्वेदी, नूतन राजपूत, अजीम खान, धीरज शुक्ला ने संस्थानों को सुचारू रूप से संचालन में आ रही समस्याएं रखीं। शताब्दी संकल्प 2047 को लेकर अनेक सुझाव लिए जिसे संकलित कर शासन स्तर पर परीक्षण के बाद लागू करने करने के लिए भेजा जाएगा। दूसरे सत्र में जिले में संचालित मिशन ज्योतिर्गमय व आरोग्यम शिविर से संबंधित प्रेजेंटेशन की गई जिसे सराहा गया।
विज्ञापन

सत्र के दौरान शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा, प्राथमिक स्तर पर बाल वाटिका में ऑडियो व वीडियो, शिक्षा, खेलों के स्थान, संसाधनों, स्कूल में नई तकनीक पर चर्चा की गई। कंप्यूटर शिक्षा ब्लॉक लेवल पर जवाहर नवोदय विद्यालय, स्टेडियम आदि के सुझाव दिए गए। सी तरह से तीसरे सत्र के दौरान ग्रामीणों व श्रमिकों की आय बढ़ाने पर संवाद किया गया। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में श्रमिकों, समूह की महिलाओं, लखपति दीदियों, बैंक सखी आदि ने अपने अनुभव को साझा करते हुए योजनाओं के संचालन व आय वृद्धि व सामाजिक स्तर के लिए अमूल्य सुझाव दिए।
सेवानिवृत आईएएस राकेश कुमार मिश्रा द्वितीय ने सभी से अपील की वह उत्तर प्रदेश को 2047 तक समर्थ उत्तर प्रदेश के रूप में विकसित करने के लिए सुझावों को क्यूआर कोड को स्कैन कर शासन को भेजें जिससे शासन आपके भेजे गए सुझावों को नीतियों का निर्माण एवं क्रियान्वयन कर सके। नोडल अफसर समेत विशेषज्ञों की टीम ने आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, जिला बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, महिला कल्याण विभाग, उपायुक्त उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्टाॅलों का निरीक्षण भी किया।

इस संवाद में ये रहे शामिल
इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, उपायुक्त स्वत: रोजगार राम दुलारे सहित संबंधित अधिकारी, व्यापारी, आमजन समूह की महिला आदि उपस्थित रहे।


ऑनलाइन मार्केटिंग से जुड़े समूह की महिलाओं के उत्पाद
महिला समूहों की महिलाओं ने इस दौरान अफसरों के समक्ष अपने विचार रखे। कहा कि उनके बनाए जा रहे उत्पादों को बिक्री के लिए ब्लॉक स्तर पर बिक्री केंद्रों की स्थापना की जाए। ऑनलाइन मार्केटिंग से भी जोड़ा जाए। महिला समूहों के खातों को ओवर ड्राफ्ट खाते में परिवर्तित कर दिए जाए। जिससे वह अपने कार्य में विस्तार कर आय में वृद्धि कर सके। समूह की महिलाओं का बीमा कराया जाए। श्रमिकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं में शिथिलता, मनरेगा की मजदूरी में वृद्धि और अकुशल श्रमिकों को प्रशिक्षित कर कुशल श्रमिक की मजदूरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें