फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे ध्वस्तीकरण, पीछे अतिक्रमण

Fri, 26 Jun 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान खानापूर्ति बनकर रह गया। अतिक्रमण हटाने का विरोध राजनैतिक गलियारों में गूंजने लगा। इसके चलते नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान सुस्त पड़ता जा रहा है।
विज्ञापन



बीते दिनों जेसीज चौराहे से हटाया गया अतिक्रमण व चेतावनी को दरकिनार कर अतिक्रमणकारियों ने दोबारा कब्जा जमा लिया है। कब्जे को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गईं हैं।


 
शुक्रवार को अतिक्रमण अभियान का खौफ अतिक्रमणकारियों से जाता रहा। जेसीज चौराहे से लेकर जिला अस्पताल तक लोगों ने दोबारा अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। इधर गुरुवार क़ी सुबह से अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में स्वर उठने लगे।
विज्ञापन



व्यापारियों ने एकजुट होकर औरैया कोतवाली में अपनी शिकायत दर्ज कराई तो अन्य लोगों ने अभियान में भेदभाव के आरोप भी लगाने शुरू कर दिए। वहीं अपने अतिक्रमण को बचाने के लिए सत्तापक्ष के लोगों के दरवाजे पर चक्कर लगाने शुरू कर दिए, जिससे अतिक्रमण हटाओ अभियान ढीला पड़ गया।


 
बतातें चलें कि औरैया शहर अतिक्रमण के जाल में फंसा हुआ है। शहर के प्रमुख मार्गो, चौराहों, गलियों, बाजारों में दुकानदारों ने पूरी तरह से अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते वाहन चालकों का सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा है।


रास्ते व सड़कें संकरी होने के कारण वाहनों की दुर्घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की थी। शुरू के तीन दिन तक चले अतिक्रमण अभियान से स्थानीय लोगों ने अपना अतिक्रमण समेटना भी शुरू कर दिया था।


सत्तेश्वर तालाब परिसर में मिलेगी जगह- औरैया। तहसील प्रशासन अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। अतिक्रमणकारियों में कुछ लोगों के पास रहने तक की जगह नहीं है। इसके चलते उन्हें दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाने की तैयारी चल रही है।


उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में 100 अतिक्रमणकारी ऐसे चिंहित किए हैं, जो कि चलायमान रहते हैं, उनके पास कोई जगह नहीं है, उनके लिए सत्तेश्वर तालाब को बराबर कराया जा रहा है, उन्हे परिसर में स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन




दोबारा अतिक्रमण करने वालों को चिंहित किया जाएगा। अतिक्रमण पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र श्रीवास्तव (उप जिलाधिकारी, सदर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें