फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिबियापुर में गणेश महोत्सव की धूम

Fri, 25 Sep 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है। कुछ स्थानों पर स्थापित किए गए गणेश जी का विसर्जन हो चुका है, जबकि अन्य स्थानोें पर 27 सितंबर को विसर्जन के साथ गणेशोत्सव का समापन होगा। गेल गांव के सर्वेश्वर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देर रात तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका।
विज्ञापन


 
सर्राफा गली में सजे गणेशोत्सव पंडाल में विराजे भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना को सुबह व शाम खासी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। शनिवार शाम छप्पन भोग के साथ विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।


व्यवस्थाएं संभाल रहे लाले वर्मा, जानी भइया, मुकेश पोरवाल, राहुल मराठा, प्रदीप पोरवाल, राहुल पोरवाल, अल्लू सोनी, विपिन सैनी, शिवम सोनी, रविंद्र यादव, आलोक पोरवाल, बाबी भइया, हरीशंकर आदि ने बताया कि रविवार 27 सितंबर को यात्रा के साथ गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


 
इधर, दुर्गा टाकीज गली में सजाए गए गणेश जी के पंडाल में सुबह व शाम भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आयोजक मंडल के उमाकांत सोनी, अनुराग सोनी, नागेंद्र तोमर ने बताया कि 27 सितंबर को मूर्ति विसर्जन एवं भंडारे का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें