फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से गैस टैंकर दुकान में घुसा

Fri, 25 Sep 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया- कन्नौज मार्ग पर स्थित नहर पुल की चढ़ाई चढ़ते समय गुरुवार को देर शाम एक गैस टैंकर के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे अनियंत्रित हुआ टैंकर का पिछला हिस्सा एक दुकान में जा घुसा। ड्राइवर की सजगता से कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन टैंकर गैस से भरा होने के कारण आसपास हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन



बाद में थाना पुलिस ने पहुंचकर एतिहात से टैंकर को आगे बढ़वाया। इस दौरान तकरीबन तीन घंटे तक औरैया- कन्नौज मार्ग पर जाम लगा रहा।

 
गुरुवार देर रात पौने नौ बजे एक गैस से भरा टैंकर कन्नौज की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस टैंकर के ब्रेक में प्रेशर समाप्त हो गया।


टैंकर अनियंत्रित होता, इससे पहले ही ड्राइवर ने सजगता बरतते हुए टैंकर को सड़क पर तिरछा कर दिया, इससे कोई राहगीर चुटहिल तो नहीं हुआ, लेकिन टैंकर गैस से भरा होने की वजह से हड़कंप मच गया।

 
टैंकर के सड़क पर तिरछा खड़ा होने से औरैया- कन्नौज विलरायां- पनवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।


टैंकर लंबा होने के कारण पुलिस को टैंकर औरैया- कन्नौज मार्ग पर सीधा कराने में खासी परेशानी आई। इसके चलते लगभग तीन घंटे तक औरैया- कन्नौज मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



खराब सड़क बनी हादसे की वजह - दिबियापुर (औरैया)। पीडब्ल्यूडी विभाग से गुंजन टाकीज चौराहे से लेकर असेनी पावर हाउस तक सड़क दुरुस्तीकरण की मांग के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों को हर समय हादसे का अंदेशा रहता है।


खासतौर पर नहर पुल पर गहरे- गहरे गड्ढों में फंसकर अक्सर बड़े वाहनों के पुर्जे खराब हो जाते हैं। कई बार खराब वाहन हादसे का सबब बन चुके हैं। जाम में फंसी एक बस के अनियंत्रित होने पर एक महिला की मौत हो चुकी है। लोगों का कहना है कि जाम एवं वाहनों के अनियंत्रित होने का अहम कारण गड्ढायुक्त सड़क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें