फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीएफसी रेलवे क्रॉसिंग 22 से 29 तक रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन की क्रॉसिंग 22 से 29 अक्तूबर तक बंद रहेगी। डीएफसी ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते क्रॉसिंग सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

क्रॉसिंग बंद रहने से रसूलाबाद, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद और औरैया की ओर आने-जाने वाले प्रभावित होंगे। उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। वाहन चालकों को परजनी और बिझाई होकर आवागमन करना होगा, जिससे समय और ईंधन अधिक खर्च होगा। रोजाना स्कूल, बैंक और पोस्ट ऑफिस जाने वाले लोगों को भी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ेगा। डीएफसी के उप मुख्य परियोजना प्रबंधक टूंडला लालजी आनंद ने मरम्मत कार्य की जानकारी दी। उन्होंने वाहन चालकों से इस दौरान वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें