फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: देवोत्थान एकादशी आज, दो नवंबर से गूंजेंगीं शहनाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। नवंबर का महीना खुशियों और उत्सवों का संदेश लेकर आ रहा है। एक नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी जिसके बाद एक बार फिर शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी। इस बार नवंबर से दिसंबर तक विवाह के लिए कुल 19 शुभ मुहूर्त हैं। पंडित रामदास मिश्र के अनुसार, एक नवंबर को तुलसी विवाह के साथ शादी-ब्याह के शुभ दिन प्रारंभ होंगे।
विज्ञापन


नवंबर में दो, छह, सात, 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, और 29-30 नवंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। शादियां संपन्न होंगी। इसके बाद दिसंबर में 1, 2, 4, 5, 6, 9, 10 और 11 दिसंबर को 8 शुभ तिथियां रहेंगी। 16 दिसंबर से खरमास लगने के बाद 3 फरवरी तक मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। इसके बाद फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में फिर से शहनाइयां बजेंगी।फरवरी 2026 में 9, और मार्च में 5 शुभ मुहूर्त रहेंगे।

सहालग सीजन की दस्तक के साथ ही बाजारों में फिर से रौनक लौट आई है। कस्बे की मुख्य बाजारों में सूप, डलिया, मधानी जैसी पारंपरिक वस्तुएं दुकानों पर सज गई हैं। शादी-ब्याह से जुड़ी सामग्री, कपड़े, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की मांग में तेजी देखने को मिल रही है।कस्बे में बने मैरिज लॉन भी पूरी तरह से तैयार होने लगे हैं। कई दिनों से बंद पड़े मैरिज लॉन में साफ-सफाई का कार्य हो चुका है।अपनी तिथियों पर एडवांस बुकिंग करवाने के लिए भी लोग पहुंचने लगे हैं। इसके अलावा वाहनों के पार्किंग को व्यवस्था भी संचालकों की ओर से दुरूस्त कराई जा रही है। जिससे समारोह के दौरान जाम न लग सके।
विज्ञापन

सराफ दीपू वर्मा ने बताया कि सोने-चांदी के दामों में तेजी के बावजूद कुछ लोगों ने ऑर्डर बुक कराए हैं। डिलीवरी के आभूषण तैयार किए जा रहे हैं।

कपड़ा व्यावसायी मुनवर सिददीकी ने बताया कि दुकानों पर लहंगा और साड़ियों का स्टॉक पहले मंगा लिया था। सहालग में इनकी मांग बढ़ जाती है। माल ऑॅर्डर से उपलब्ध हो गया

ब्यूटी पार्लर संचालिका दिव्या गुप्ता ने बताया कि सहालग में युवतियां सबसे पहले पार्लर ही बुक करती हैं जिससे समय से मेकअप हो सके। इस बार अच्छी बुकिंग मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें