फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक करोड़ से संवरेगा देवकली मंदिर

Sat, 12 Jul 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर से सटे देवकली मंदिर को अब भव्यता मिलेगी। मंदिर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करीब एक करोड़ से काम कराए जाएंगे। पिछले साल पर्यटन विभाग की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

अब यहां राज्य योजना में विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अगले सावन तक यहां काम पूरा होने की उम्मीद है।
शहर से पांच किमी दूर यमुना नदी किनारे स्थित देवकली मंदिर जिले की धार्मिक विरासत है। यह मंदिर आजादी के आंदोलनों से लेकर धार्मिक मान्यताओं के केंद्र बिंदु में रहा है। यहां पर हर साल सावन माह में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, धार्मिक आयोजन भी होते हैं। यहां सालों से छांव के इंतजाम को लेकर भक्तों की मांग उठती रही है। बारिश हो या चटक धूप दोनों ही स्थिति में भक्तों को परेशानी उठानी पड़ती है। परिसर खुला होने की वजह से छुट्टा मवेशियों का पहुंचना हो जाता है।
विज्ञापन


यहां पिछले साल पर्यटन विभाग ने आर्किटेक्ट सर्वे कराया था। टीम ने मंदिर को संवारने के लिए रोडमैप तैयार किया। मंदिर परिसर के चारों ओर बाउंड्री, बच्चों के खेलने व लोगों के बैठने के लिए पार्क, श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बड़े हॉल, धार्मिक अनुष्ठान भवन, भंडारे के लिए टिनशेड समेत मूलभूत सुविधाओं को इस प्रस्ताव में शामिल किया गया था। इस प्रस्ताव को शासन में राज्य योजना के तहत भेजा गया था। इसे अब मंजूरी मिल गई है। इन कामों को लेकर पर्यटन विभाग की कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई है। टेंडर प्रकि्रया पूरी होने के बाद यहां पर काम शुरू कराया जाएगा।



-

वाहन पार्किंग के लिए अलग से भेजा गया प्रस्ताव

सावन के प्रत्येक सोमवार को देवकली मंदिर में लाखों की संख्या में भक्त पूजन के लिए पहुंचते हैं। भीड़ की अधिकता के साथ ही यहां पर दो से तीन किमी लंबी कतार में खड़े होकर भक्त अपनी बारी का इंतजार करते हैं।

इसके अलावा यहां वाहनों की भी अधिकता रहती है। इसके लिए खानपुर में अस्थायी पार्किंग बनाई जाती है। बैरिकेडिंग लगा वाहनों को रोका जाता है। यह अस्थायी व्यवस्था सालों से चल रही है। इसके लिए मंदिर दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तों के वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थायी पार्किंग की मांग भी चल रही थी। पर्यटन विभाग की ओर से मंदिर की स्थायी वाहन पार्किंग के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।





बोले जिम्मेदार

‘देवकली मंदिर में भक्तों की सु्विधाओं को लेकर एक करोड़ रुपये राज्य योजना से स्वीकृत हुए हैं। अगले सावन तक ये काम पूरे कर लिए जाएंगे। वहीं मंदिर पहुंचने वाले भक्तों की वाहन पार्किंग का प्रस्ताव अलग से भेजा गया है।’-मोहित सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें