फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: देवेश व रमन ने नीट में पाई सफलता

Sat, 18 Jul 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-27- देवेश को मिठाई खिलाते माता-पिता।संवाद
विज्ञापन
बेला/एरवाकटरा। कस्बे के बिधूना रोड निवासी देवेश दीक्षित ने 2026 की नीट में पहले ही प्रयास में बाजी मार ली। उसे ऑल इंडिया में 11500वीं रैंक मिली है। उधर, एरवाकटरा के रमन मुजवार ने ऑल इंडिया रैंक 12500 प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

देवेश ने बताया कि उसने बिधूना के रैपिड ग्लोबल स्कूल से 2023 में हाईस्कूल में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वर्ष 2025 में मैनपुरी के जेएन मेमोरियल इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद उसने नीट की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा में पढ़ाई की।
देवेश की बड़ी बहन कीर्ति दीक्षित भी आगरा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं है व स्वाति दीक्षित कानपुर के पीएसआईटी कॉलेज कानपुर में पढ़ाई कर रहीं है। देवेश के पिता शिव किशोर दीक्षित पुरवा धनी में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हैं। देवेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया है।
विज्ञापन

वहीं एरवाकटरा कस्बे के छात्र रमन मुजवार ने कठिन परिश्रम से नीट में सफलता हासिल की है। रमन के पिता योगेंद्र सिंह यादव सरकारी विद्यालय में प्रवक्ता हैं, मां अंजू देवी परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अपनी अथक मेहनत के बल पर रमन ने यह सफलता अर्जित की है। रमन के नीट में चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।

फोटो-27- देवेश को मिठाई खिलाते माता-पिता।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें