फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास को लाखों के प्रस्ताव पास

Sat, 07 Feb 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत बोर्ड बैठक में दिबियापुर में विकास के लिए लाखों रुपये के प्रस्ताव पास हुए। तय हुआ कि निर्धारित कार्यावधि में निर्माण न कराने एवं बेवजह काम को लटकाने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालकर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

 
नगर पंचायत अध्यक्ष शीला गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सभासदों ने वार्डों के विकास के लिए सड़कें, नाले एवं लाइटों को लगवाने के प्रस्ताव लिखवाए। सर्व सम्मति से तय हुआ कि ऐसे ठेकेदारों की पहचान कर उन्हें आगे कोई भी कार्य नहीं दिया जाएगा। फफूंद चौराहा तथा सहायल तिराहा स्थित हाईमास्ट लाइटों को सुधरवाया जाएगा।
 
बैठक में सभासद सुभाष यादव, अजय पोरवाल, अजय पोरवाल, प्रिंस यादव, उदयवीर सिंह यादव, मोहम्मद इकरार भाई, राजेंद्र अंबेडकर, श्रीकृष्ण, सुभाष यादव, उदयवीर यादव, अजय पोरवाल, रामजी सोनी, शैलेंद्र अग्र्रवाल, मालती देवी राजपूत, मुन्नी देवी दीक्षित, धर्मपाल सेंगर, मंजू पोरवाल, राहुल अम्बेडकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें