फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं : विजय लोधी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। किसी समाज का विकास तब तक संभव नहीं है ज़ब तक उस समाज को शिक्षा का तकनीकी ज्ञान न हो। लोग शक्ति मिलने के बाद उसका समाज के लिए सही उपयोग नहीं करते है। जिसकी वजह से लोगों में निराशा पैदा होती है। समाज की उनसे तमाम अपेक्षाएं होती है। प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा ने समाज के दबे कुचले लोगों को शोषण से बचाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के साथ होने वाले अत्याचार से निपटने के लिए संगठन आगे आएगा। साथ ही समाज के निर्धन बच्चों के शिक्षा के लिए भी व्यवस्था कर रहा है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने थाना के सामने स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद समारोह स्थल पर पहुंचने पर आयोजक मनोहर लाल एडवोकेट अजीत राजपूत जशवीर राजपूत ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि राजपूत, अनिरुद्ध लोधी प्रदेश सचिव, मनोहर लाल राजपूत, संतोष राजपूत, जसवीर सिंह राजपूत, आरसी राजपूत, सतीश चंद्र राजपूत समेत काफी संख्या में संगठन के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें