फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक बीमा योजना के लिए काटे गए रुपये मांगा गया ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आठ साल से परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के वेतन से सामूहिक बीमा के नाम पर की गई कटौती अब वापस मिलने की उम्मीद जगी है। साल 2014 में सामूहिक बीमा योजना बंद होने के बाद भी शिक्षकों के वेतन से हर महीने 87 रुपये कटौती होती रही।
विज्ञापन

बीते दिनों ये मामला उठने पर दो सितंबर को कटौती रोकने का आदेश जारी हुआ। अब शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का ब्योरा मांगा गया है।
वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने आठ साल में की गई कटौती की रकम का ब्यौरा मांगा है। बीएसए को निर्देश देकर 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्ति होने वाले शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का रिकार्ड मांगा है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रिपोर्ट देने के बाद रकम वापसी पर विचार कर आगे की कार्रवाई करेगा। जिले के करीब दो हजार शिक्षकों से आठ साल में लाखों रुपये वेतन से कटौती की गई है।
विज्ञापन

सामूहिक बीमा योजना बंद होने के बाद भी वेतन से अंशदान की कटौती बंद नहीं हुई। शिक्षकों का कहना था कि विभाग ये भी नहीं बता पा रहा कि कटौती की धनराशि कहां जमा की गई। वित्त नियंत्रक ने साल 2014 से अब तक की गई कटौती का पूरा ब्योरा मांगा है।
---
बोले जिम्मेदार...
शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन से सामूहिक बीमा की कटौती सितंबर माह से बंद करा दी गई है। वित्त नियंत्रक से मिले दिशा निर्देश पर रिपोर्ट तैयार करा कर जल्द भेजी जाएगी।
विज्ञापन

- विपिन तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें