फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से व्यापारी के बेटे की मौत, बाइक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। तेज रफ्तार कार ने अजलापुर मोड़ के पास बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई, जिससे निकली चिंगारी से उसमें आग लग गई।
विज्ञापन

सूचना के करीब आधे घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस घायलों को अस्पातल ले गई, जहां डॉक्टर ने व्यापारी के बेटे को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को गंभीर अवस्था में कानपुर रेफर किया।
फफूंद के देवरपुर गांव निवासी करन सिंह की गांव में किराने की दुकान है। छोटा बेटा सचिन (24) बीटीसी कर रहा था। साथ ही पिता के साथ दुकान में उनका सहयोग करता था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह वह गांव के ही मित्र अंकुश उर्फ गोरे के साथ बाइक से औरैया किराने का सामान लेने आया था। औरैया से घर लौटते समय फफूंद-औरैया मार्ग पर स्थित अजलापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार सफेद कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
इसके बाद मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से दोनों दोस्त उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। बाइक में आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
हादसे की जानकारी पर ग्राम प्रधान पिंकू यादव व परिजन मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां सचित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में मां, भाई जय सिंह व बहन सपना का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
-------
शिक्षक बनना चाहता था सचिन
व्यापारी करन सिंह ने बताया कि बेटा सचिन बीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बीटीसी कर रहा था। वह शिक्षक बनना चाहता था। दुकान के काम भी काफी सहयोग करता था। सड़क हादसे में उसकी मौत से पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। वह बाइक चलाते समय हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें