फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर डेंट वाली पटरी बदली

Tue, 21 Apr 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर पटरी पर डेंट का निशान मिलने से रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा की दृष्टि से रेल कर्मियों ने ब्लॉक लगाकर उस पटरी को बदल दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लगभग 8 बजे गैंगमैन ने खंभा नंबर 1119/21 के पास अप रेल लाइन पर डेंट की सूचना दी थी। सूचना पर पीडब्ल्यूआई सहित अन्य रेल कर्मियों ने मौके पर निरीक्षण किया। इसके बाद अप रेल लाइन पर 30 किलोमीटर प्रति घंटा का कॉशन लगाकर ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया।
दोपहर एक बजे से 3 बजे तक दो घंटे का ब्लॉक लेकर डेंट वाले स्थान की पटरी को सफलतापूर्वक बदला गया। जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज अमित सिंह ने पुष्टि की है कि चेकिंग के दौरान निशान मिलने पर सुरक्षा कारणों से पटरी बदली गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें