फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण से इनकार: स्वास्थ्य टीम पहुंची तो घराें में ताले डाल कैद हुए लोग, प्रधान ने टीका न लगवाने पर राशन रोका

Fri, 11 Jun 2021 08:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

केंद्र सरकार और राज्य सरकार के लाख प्रयास के बाद भी लोगों में कोरोना टीकाकरण काे लेकर भ्रांतियां है। जिसकी वजह से लोग टीका लगवाने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
घरों में लगे ताले, अंदर से झांकते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया के भदौरा गांव में टीकाकरण के लिए जागरूक करने पहुंची टीम को देखकर कई लोगों ने घर के बाहर ताला डाल दिया। कुछ ग्रामीण खेतों की ओर भाग गए तो कुछ घर में कैद हो गए। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को घंटों समझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बेला सीएचसी अंतर्गत ग्राम भदौरा में टीकाकरण कैंप लगाया गया। लेकिन घंटों इंतजार के बाद 10 लोग ही कैंप में टीका लगवाने पहुंचे। इस पर स्वास्थ्य टीम प्रधान के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए घरों पर पहुंची।

टीम को देखते ही लोग भागने लगे। कुछ घरों की महिलाएं घर के बाहर ताला डालकर खेतों पर चली गई तो कुछ लोग घरों में कैद हो गए। जो मिले भी उन्होंने टीका लगवाने से मना कर दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि टीका न लगवाने वालों का राशन रोक दिया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. संकल्प दुबे ने बताया कि टीके को लेकर अभी लोगों में भ्रांतियां हैं। वह टीम के प्रभात अवस्थी, एएनएम शिया गौतम, उमारानी तिवारी, एलटी अमित के साथ समझाने गए थे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें