फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से एक और छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार (औरैया)। जनपद में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। डेंगू की चपेट में आने से पुर्वा दानशाह के पूर्व प्रधान के पुत्र की मौत हो गई। मृतक कानपुर नगर के काकादेव में एयरफोर्स की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांवों से डेंगू शुरू होकर अजीतमल के गांव सेऊपुर के बाद फफूंद और रुरुगंज से होकर सहार तक पहुंच गया है। सेऊपुर में कई मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू बुखार को लेकर गांव-गांव में साफ-सफाई और मरीजों की देखभाल करने का अभियान चलाया था, अब रुरुगंज में 12 मरीज डेंगू के मिलने के बाद सहार के पुर्वा दानशाह में एक छात्र की डेंगू बुखार से मौत हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग पर एक बार फिर सवालिया निशान लग रहे हैं।
पुर्वा दानशाह के पूर्व प्रधान रामदत्त सविता का पुत्र अनुज कुमार (17) कानपुर में रहकर काकादेव में एयरफोर्स तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था। वहां उसको करीब 15 दिन पहले बुखार आना शुरू हुआ। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे कानपुर में ही डॉक्टरों को दिखाया। डाक्टरों द्वारा डेंगू की पुष्टि की गई। इसके बाद परिजनों ने कानपुर के एक निजी अस्पताल में उसको भर्ती कराया। तकरीबन 15 दिन भर्ती रहने के बाद अनुज की हालत में सुधार हो गया। डॉक्टरों ने उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। गुरुवार को परिजन अनुज को अस्पताल से लेकर घर ले गए। सोमवार को सुबह करीब 8 बजे अनुज को खांसी और खांसी में ब्लड निकला। परिजन आनन-फानन में उसको सरकारी अस्पताल सहार लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें