फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-आनन्द बिहार एक्सप्रेस का इंजन फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम आनंद विहार से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने से इंजन फेल हो गया। जिसके बाद ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया। ट्रेन में दूसरा इंजन लगाने के बाद करीब दो घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट पर शाम पौने 6 बजे करीब डाउन रेलवे ट्रैक पर आनंद विहार से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद चालक ने ट्रेन को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोक लिया। सूचना पर रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों द्वारा तकनीकी कमी को दूर करने का प्रयास किया गया। लेकिन कर्मचारियों को सफलता नहीं मिली। जिसके बाद चालक ने स्टेशन मास्टर को इंजन फेल होने की जानकारी दी। जिसके बाद अनन्या एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति समेत कई गाड़ियों को डाउन लूप लाइन से गुजारा गया। ट्रैक खाली होते ही दूसरा इंजन मंगवाया गया और ट्रेन में लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच दो घंटे तक डाउन लूप लाइन से ट्रेनों को गुजारा गया। अप मेन लाइन क्लियर होने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें