गुजरात में सपा के होर्डिंग्स हटाए जाने के विरोध में बुधवार को सपाइयों ने कस्बा के भगत सिंह चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है।
सपा नेता गौरव रघुवंशी व लकी यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोगों को छलने का काम कर रही है। मंगलवार को गुजरात में फाड़े गए होर्डिंग्स के विरोध में सपा कार्यकर्ता पूरे देश में आंदोलन करेंगे। कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।
पुतला फूंकने वालों में गौरव रघुवंशी, लकी यादव, शिवम यादव, डीपी यादव, अवनीश भदौरिया, पिंटू यादव, विशाल चौहान आदि मौजूद रहे।