फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिबियापुर में बस अड्डे की सड़क निर्माण के लिए प्रदर्शन

Tue, 06 May 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
दिबियापुर बस अड्डा की खस्ताहाल सड़क पर विरोध जताते लोग।  - फोटो : दिबियापुर बस अड्डा की खस्ताहाल सड़क पर विरोध जताते लोग।
विज्ञापन
दिबियापुर। कस्बे के रोडवेज बस अड्डे की सड़क की हालत खस्ता है। इससे नगर व आसपास के क्षेत्रीय लोग परेशान है। टेंडर होने के बावजूद अभी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अगले महीने से बरसात का मौसम शुरू हो जाएगा। सोमवार को इस मसले को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क से उड़ने वाली धूल से लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि अगले माह से बारिश का मौसम शुरू होने वाला है।
ऐसे में सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो यहां की स्थिति बेहद खराब हो जाएगी। कहा कि हर बार आश्वासन दिया जा रहा है। सड़क न बनने से रोडवेज बस का संचालन भी शुरू नहीं हो पा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन में सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे अनशन पर बैठ जाएंगे।
सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनता की समस्या को देखते हुए दिबियापुर नगर पंचायत के चेयरमैन राघव मिश्रा और सभासद राहुल दीक्षित ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अमर सिंह से बात की। अधिशासी अभियंता ने कहा कि बस स्टेशन की सड़क का टेंडर हो चुका है। ठेकेदार को बुलाकर जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करने को निर्देश देंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें