फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कॉलेज के पास से शराब ठेका हटाने की मांग

Tue, 30 Jun 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-35- एसडीएम को ज्ञापन देते भीम आर्मी पदाधिकारी।संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष आनंद आंबेडकर आजाद ने मंगलवार को मुख्यमंत्री व डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गरिमा सोनकिया को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें ग्राम पंचायत बिरुहूनी में सरकारी कॉलेज व स्वास्थ्य केंद्र के निकट संचालित शराब के ठेके को बंद कराने की मांग की गई। इसके अलावा आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि बिरुहूनी के पुरवा अदोत में सरकारी कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार से करीब 30 मीटर की दूरी पर शराब का ठेका संचालित है। यहां प्रतिदिन शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षा का वातावरण प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2005-06 में निर्मित आंबेडकर पार्क में आज तक बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में दो बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने पार्क में शीघ्र प्रतिमा स्थापित कराने अथवा स्थानीय लोगों को स्वयं प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति देने की मांग की। इस अवसर पर तहसीलदार अविनाश कुमार व प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह सहित भीम आर्मी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें