फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झुकी पानी की टंकी के तोड़े गए दो पिलर, आज होगी जमींदोज

Tue, 30 Jun 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -48- टंकी से 100 मीटर की दूरी पर तैनात पुलिस फोर्स। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। क्षेत्र के रामगढ़ हरचंदपुर गांव में बनी पानी की टंकी के बेसमेंट को तोड़ने का काम सोमवार को हरियाणा के एक्सपर्ट ने शुरू कराया।
विज्ञापन

करीब 56 सेंटीमीटर झुकी टंकी को सुरक्षित तरीके से जमींदोज करने के लिए सोमवार देर शाम तक दो पिलर ही तोड़े जा सके। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी तैनात रही। आज टंकी को जमींदोज किया जाएगा।

डीएम बृजेश कुमार के आदेश पर हरचंदपुर रामगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। टंकी ढहाए जाने को लेकर आसपास के 100 मीटर के दायरे को पूरी तरह खाली करा दिया गया है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सोमवार को पूरी तरह से लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई। हरियाणा की पहुंची टीम ने सोमवार तड़के सबसे पहले पानी सप्लाई के लोहे के पाइप को गैस कटर से काटा। इसके बाद दो पिलरों को तोड़ने का काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को पेयजल संकट से बचाने के लिए सीधे ट्यूबवेल के जरिए पानी की सप्लाई दी गई। सोमवार को पुलिस के साथ जल निगम के अवर अभियंता रविकांत व सहायक अभियंता जयप्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें