फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीएम व्यापारी दुर्घटना बीमा की राशि बढ़ाने की मांग

Wed, 10 Jun 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-04- व्यापारियों से संवाद करते अ​धिकारी। स्रोत: विभाग - फोटो : महाराज सिंह इंटर कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
मुरादगंज। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को तिलक महल में औरैया खंड दो में राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने अधिकारियों से सीएम व्यापारी दुर्घटना बीमा राशि बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अपर आयुक्त ग्रेड-एक राज्य कर इटावा जोन एचपी राव दीक्षित ने जीएसटी पंजीयन, रिटर्न दाखिला, समाधान योजना और जीएसटी 2.0 सुधारों के लाभ के बारे में बताया। इसके अलावा मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना और ईंट भट्ठा से प्राप्त राजस्व समेत जीएसटी से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
संयुक्त आयुक्त कार्यपालक इटावा संभाग बृजेंद्र प्रताप सिंह, उपायुक्त राज्य कर प्रदीप कुमार ने व्यापारियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन रूल 14ए के अंतर्गत लागू की गई सरलीकृत व त्वरित पंजीकरण व्यवस्था की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस नए नियम के तहत पात्र करदाताओं को अब केवल आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से ही त्वरित और आसान पंजीकरण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सहायक आयुक्त शिवशंकर चौरसिया ने नए पंजीयन की बारीकियों से अवगत कराया। सहायक आयुक्त जय सिंह यादव ने रिटर्न निल फाइलिंग एवं नॉन-फाइलर से संबंधित तकनीकी पहलुओं को स्पष्ट किया। उन्होंने मौके पर ही व्यापारियों की पोर्टल से संबंधित अनेक समस्याओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में व्यापारियों और ईंट भट्ठा निर्माताओं ने अपनी कुछ प्रमुख मांगें और सुझाव भी अधिकारियों के सामने रखें।
इसमें व्यापारी दुर्घटना बीमा की राशि को मौजूदा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये किए जाने की मांग की। ईंट भट्ठा निर्माताओं द्वारा सरकार से समाधान योजना को दोबारा लागू किए जाने का अनुरोध किया गया। इसके साथ ही सचल दल द्वारा बाजारों के अंदर छोटे-छोटे व्यापारियों की अनावश्यक जांच न किए जाने की भी अपील की गई।
इस मौके पर व्यापार मण्डल के गुड्डू सेंगर, प्रदीप पोरवाल, मंटू विश्नोई, आशुतोष पोरवाल, कासिम, कल्लू चौहान, बबलू पोरवाल सहित क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहे।

फोटो-04- व्यापारियों से संवाद करते अधिकारी। स्रोत: विभाग- फोटो : महाराज सिंह इंटर कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें