फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनवाने की मांग

विज्ञापन
गांव स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय का जर्जर भवन - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। ग्राम पंचायत महू में बने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भवन जर्जर स्थिति में है। तो चिकित्सालय की भूमि पर आसपास के लोगों ने कब्जा कर लिया है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

गांव में तत्कालीन विधायक गजेंद्र सिंह बाबूजी के द्वारा 1972 में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना कराई गई थी। चार दशक पुराना यह भवन अब जर्जर हालत में हैं। पिछले चार सालों में यह भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है। तो गांव के लोगों ने चिकित्सालय की जमीन पर कब्जा किया कर रखा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन के निर्माण के साथ ही चिकित्सीय सुविधाओं को भी मुहैया कराए जाने की मांग की है। साथ ही चिकित्सालय की जमीन पर हो रहे कब्जे को भी हटाए जाने की मांग की है। लोगों ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनने से जहां सुविधाएं मिलेंगी, वहीं क्षेत्र का विकास भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें