फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़क बनवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। ब्लॉक प्रमुख शरद राणा ने दिबियापुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली सड़कों को बनवाने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख शरद राणा ने लोकसभा इटावा की विधानसभा दिबियापुर में अलग-अलग क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण व मरम्मत कराने को मुख्यमंत्री पत्र लिखकर बजट की मांग की है। लिखे गए पत्र में बताया कि अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत-साहूपुर के ग्राम मलिकपुर से पुर्वा पीताराम होते हुए रुरूगंज तक रोड 20 वर्षों से जर्जर है। अछल्दा की ही ग्राम पंचायत-सलेमपुर के अंदर लगभग एक किमी पूर्ण क्षतिग्रस्त है। जल भराव भी है।
यहां पर सीसी सड़क बनवाने की मांग की है। पाता गैस प्लांट से लोहरई होते हुए ग्राम पंचायत-सेऊपुर तक पूर्णरूप से जर्जर है। इसी तरह पाता रेलवे स्टेशन से हरचंद्रपुर लगभग पांच किमी पूर्ण रूप से जर्जर है। इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इसी तरह बिधूना-रामगढ़ मार्ग से भसौरा पुल के सामने से ग्राम पंचायत पुर्वा मके तक पूरा रोड जर्जर है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में अंकित समस्या का जल्द निस्तारण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें