फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर के ताले तोड़कर 1.5 लाख की नकदी व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बरमूपुर गांव स्थित एक सूने घर से चोरों ने बीती रात 60 हजार रुपये नकद और लगभग एक लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित युवक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और चोरों का खुलासा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


गांव बरमूपुर निवासी मुकेश ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिल्ली में तेल फैक्टरी में नौकरी करते हैं। घर में उसकी मां कमला देवी रहती हैं। बताया कि मां कुछ दिनों पहले घर में ताला लगाकर बहन के घर अनंतराम गईं थीं। सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने फोन पर जानकारी दी कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। बक्सा घर के बाहर पड़ा है।
जानकारी पर वह घर पहुंचे तो बक्से में रखे 60 हजार रुपये व सोने-चांदी के गहने गायब मिले। पीड़ित मुकेश ने बताया कि चोर नकदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा कीमत का माल ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर घटना का खुलासा किए जाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला दर्ज कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें