थाना प्रभारी को ज्ञापन लेते संगठन के पदाधिकारी।स्रोत:पदाधिकारी
अछल्दा। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को थाना प्रभारी जीतमल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शारदीय नवरात्र के दौरान कस्बे में मांस की दुकानें बंद कराने की मांग की।
विधानसभा अध्यक्ष अर्पित पोरवाल और जिला महामंत्री सम्राट श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक आस्था और जनभावनाओं को देखते हुए मांस की दुकानें बंद रखी जानी चाहिए। पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दुकानदारों को सूचित करने की मांग की। इससे धार्मिक भावनाओं का सम्मान होगा और कस्बे में शांति व सौहार्द बना रहेगा।