स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन देते संघर्ष समिति के लोग। संवाद
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव और विकास की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने समिति के अध्यक्ष श्याम कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन अधीक्षक और टीआई को ज्ञापन दिया।
समिति ने शताब्दी एक्सप्रेस 12033, 12034, जम्मू मेल 20433, 20434 और सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस 14113, 14114 के फफूंद में नियमित ठहराव की मांग की है। साथ ही फफूंद को जनपद का प्रमुख स्टेशन घोषित कर यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई। अध्यक्ष श्याम कुमार सिंह ने कहा कि फफूंद जनपद के लाखों यात्रियों के लिए आवागमन का मुख्य केंद्र है। बढ़ती आबादी और यात्री संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों का ठहराव जनहित में जरूरी है।
समिति ने बताया कि एक सितंबर को स्टेशन परिसर में फ्लैश लाइट मार्च कर 15 दिन का समय दिया गया था। यदि समय सीमा में मांगें पूरी नहीं हुईं तो 19 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक स्टेशन परिसर में शांतिपूर्ण मौन धरना दिया जाएगा। इस दौरान अतुल दुबे, रंजीत पोरवाल, राहुल दीक्षित, इंद्रपाल सिंह, समीर विश्नोई, राम कुमार, जितेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।