फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: श्याम बिहारी व विशंभर दयाल को श्रद्धांजलि

Thu, 25 Dec 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-3-संस्थापक श्याम बिहारी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते व्यापारी।स्रोत, पदाधिकारी - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
औरैया। उप्र उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा) का 53वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि श्याम बिहारी मिश्रा व विशंभर दयाल अग्रवाल ने संगठन की स्थापना 24 दिसंबर 1973 को काशी में गंगा तट पर की थी। कार्यक्रम में दोनों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सदर बाजार में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश वाजपेई बबलू समेत सभी पदाधिकारियों ने स्वर्गीय श्याम बिहारी व स्वर्गीय विशंभर दयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट हैं। महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल ने कहा की उद्योग व्यापार मंडल भविष्य में भी व्यापारिक हितों के लिए कार्य करता रहेगा।
नगर अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि दोनों महान व्यक्तियों द्वारा रखी गई नींव को निरंतर मजबूती मिल रही है। इस अवसर पर राम कुमार विश्नोई, रवि शंकर शुक्ला, अमर विश्नोई, दीपक अग्रवाल, रानू पांडे, आरती नंदन तिवारी, मयंक शुक्ला, संजय वर्मा, दीपक पुरवार, लल्लू अग्रवाल, भानु राजपूत, मनीष अग्रवाल व माधव तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें