फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संसद में की फफूंद स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग

Wed, 11 Feb 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-9-राज्यसभा में बोलतीं गीता शाक्य। स्रोत, सांसद प्रतिनिधि - फोटो : भगवानपुर चौराहे पर पुलिस की जीप की टक्कर से घायल मर्रा।
विज्ञापन
दिबियापुर। राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने संसद सत्र में राज्यसभा में फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और स्टेशन पर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात उठाई। उन्होंने रेल मंत्री का ध्यान आकर्षण कराकर इसका निराकरण करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन प्रस्तावों को पूर्व में रेलवे बोर्ड प्रयागराज की बैठक में उनके प्रतिनिधि व उन्होंने रेल मंत्री से मांग की थी। बताया कि फफूंद स्टेशन पर टाटा जम्मूतवी-मुरी एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली श्रम शक्ति एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस व आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत का ठहराव शुरू नहीं हुआ।
इसके अलावा चारों प्लेटफार्म पर आवागमन के लिए बुजुर्ग यात्रियों, महिलाओं व बच्चों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाए जाने का काम अतिशीघ्र पूरा कराया जाए। यह कार्य पिछले एक वर्ष से अधूरा पड़ा है। इसके अलावा उनकी अन्य मांगों पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने रेलमंत्री से इन मांगों को जल्द पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें