फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पाता-अछल्दा बाईपास तिराहे पर स्पीड ब्रेकर की मांग

Sat, 30 May 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-15- पाता-अछल्दा बाईपास तिराहा।संवाद
विज्ञापन
फफूंद। फफूंद-दिबियापुर मार्ग स्थित पाता-अछल्दा बाईपास तिराहे पर सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रीय लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन


तिराहे से करीब 150 मीटर की दूरी पर रामकुमार भारतीय ज्ञानदेवी डिग्री कॉलेज, भारतीय इंटरनेशनल स्कूल और एक्सिस पब्लिक स्कूल स्थित हैं। यहां प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं।
ग्रामीण मजीद खां, शिव कुमार, रिंकू दुबे, काशी राजपूत, अमन कुमार, राकेश राजपूत, सुधीर व रामभरोसे आदि ने बताया कि बाईपास की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन तेज गति से तिराहे पर पहुंचते हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तिराहे पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और आवश्यक सड़क सुरक्षा व्यवस्थाएं कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें